[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस

मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस

0
मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस
मोहर्रम को लेकर नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Muharram Meeting: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस या अखाड़ा नहीं निकाला जाएगा.

नगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Bettiah Muharram Meeting Peace Committee Guidelines Issued 2
नगर थाना में हुई बैठक

बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर-1 एसडीपीओ अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की. करीब एक घंटे तक चली बैठक में नगर निगम के वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक

सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान तलवार, भाला, गड़ासा समेत किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा सड़कों पर अखाड़ा प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी. उन्होंने कहा कि सभी आयोजकों को प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस अनिवार्य

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस या अखाड़ा निकालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी

सदर-1 एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा

प्रशासन ने बताया कि जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है. इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. अधिकारियों ने कहा कि शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें: BPSC 70वीं परीक्षा में बेतिया की काजल राज बनीं डीएसपी, महादलित परिवार का बढ़ाया मान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel