[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बंद घर में 18 लाख की चोरी, छठियार कार्यक्रम में था परिवार, पीछे से चोरों ने किया घर साफ

बंद घर में 18 लाख की चोरी, छठियार कार्यक्रम में था परिवार, पीछे से चोरों ने किया घर साफ

0
बंद घर में 18 लाख की चोरी, छठियार कार्यक्रम में था परिवार, पीछे से चोरों ने किया घर साफ
चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान

Chanpatia News: पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के भैंसही वार्ड संख्या-6 में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 18 लाख रुपये की चोरी कर ली. चोर घर से लाखों रुपये के सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस, एफएसएल और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

यह भी पढ़ें: घर बनाने के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

छठियार कार्यक्रम में गया था परिवार

पीड़ित गृहस्वामी रुपेश कुमार प्रसाद ने चनपटिया थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह 3 जुलाई की दोपहर घर में ताला लगाकर छठियार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगापट्टी चले गए थे.

रविवार सुबह उनके छोटे भाई मुन्ना प्रसाद और ग्रामीणों ने फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने की सूचना दी. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे के अलावा सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और गोदरेज, पेटी तथा बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था.

15 लाख के गहने और 3 लाख नकद चोरी

गृहस्वामी के अनुसार, चोर गोदरेज में रखे करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, तीन लाख रुपये नकद, कीमती कपड़े, बर्तन और अन्य सामान चोरी कर ले गए. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 18 लाख रुपये से अधिक बताई गई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. बाद में जिला मुख्यालय से एफएसएल और तकनीकी शाखा की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: एसएसबी के नाम पर साइबर ठगी का गिरोह सक्रिय, सीमावर्ती इलाकों के व्यापारी निशाने पर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel