[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा पटना रेफर

बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा पटना रेफर

0
बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा पटना रेफर
बेतिया सड़क हादसा

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Car Bike Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों बाइक सवारों को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

भंगहा स्थान के पास हुई आमने-सामने की टक्कर

हादसा भंगहा स्थान के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैनाटांड़ की ओर से आ रही कार और सामने से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल पहुंचते ही एक युवक ने तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे घायल युवक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम

हादसे के बाद कुछ देर बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सामान्य कराया.

साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel