Bettiah: वार्ड 20 में कचरा हटाने के बजाय लगाई आग, नगर निगम पर उठे सवाल

बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 20 में कचरे में आग लगाने से धुआं और दुर्गंध फैल गई है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई है. पढ़ें पूरी खबर...

By Sarfaraz Ahmad | May 17, 2026 12:03 PM

Bettiah News: बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है. कोहड़ा नदी किनारे जमा कचरे को हटाने के बजाय उसमें आग लगा दी गई, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.

कोहड़ा नदी किनारे धधक रहा कचरा

स्थानीय लोगों के अनुसार नदी किनारे लंबे समय से कचरे का ढेर जमा था. नगर निगम द्वारा कचरा उठाने के बजाय उसमें आग लगा दी गई.

कचरे में लगी आग से लगातार धुआं निकल रहा है और पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है.

धुएं और बदबू से लोग परेशान

आसपास के निवासियों का कहना है कि जहरीले धुएं के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है. राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जलते कचरे से निकलने वाला धुआं बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है.

नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने के बजाय कचरे में आग लगाकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं. शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है.

स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच सामने आई इस तस्वीर ने नगर निगम के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों ने प्रशासन से कचरा हटाने, आग बुझाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट