[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया में दो नए पुलों का काम क्यों रुका? सामने आई देरी की असली वजह

बेतिया में दो नए पुलों का काम क्यों रुका? सामने आई देरी की असली वजह

0
बेतिया में दो नए पुलों का काम क्यों रुका? सामने आई देरी की असली वजह
निर्माणाधीन दो पुल, फोटो- एआई

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Bridge Construction: बेतिया में सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की एक महत्वपूर्ण परियोजना दो पुलों के निर्माण में फंस गई है. वन एवं जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण दोनों पुलों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. स्थिति यह है कि परियोजना के पूरा होने में करीब छह महीने की अतिरिक्त देरी की आशंका जताई जा रही है. इसे देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने एक बार फिर जल संसाधन विभाग से तकनीकी सहमति जल्द देने का अनुरोध किया है.

दो पुराने पुलों की जगह बनने हैं नए एचएल आरसीसी पुल

पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, बेतिया के कार्यपालक अभियंता ने मुख्य अभियंता, सिंचाई (जल संसाधन विभाग), मोतिहारी को पत्र भेजा है. पत्र में बताया गया है कि छोटकी पट्टी–बड़गांव–कदमहवा–खैर पोखरा–बरवा–बैराठी सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य चल रहा है.

इसी परियोजना के तहत चैनज 11+650 पर त्रिवेणी कैनाल आरडी-130 और चैनज 17+000 पर दोन कैनाल आरडी-123 पर स्थित पुराने, जर्जर और संकीर्ण पुलों की जगह 3×12 मीटर के आधुनिक एचएल आरसीसी पुल बनाए जाने का प्रस्ताव है.

यह भी पढे़ं: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो रेलवे ट्रैक पर पहुंची प्रेमिका, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बचाया

तकनीकी स्वीकृति नहीं मिलने से रुका काम

विभागीय पत्र के अनुसार, पुल निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकी सहमति और एनओसी अब तक प्राप्त नहीं हुई है. यही वजह है कि निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. पथ निर्माण विभाग का कहना है कि यदि जल्द स्वीकृति नहीं मिली तो पूरी सड़क परियोजना निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो सकेगी.

सरकार पर बढ़ सकता है अतिरिक्त वित्तीय बोझ

कार्यपालक अभियंता ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि निर्माण कार्य में देरी होने से परियोजना की अवधि लगभग छह महीने बढ़ सकती है. इसके कारण संवेदक (ठेकेदार) को प्राइस एस्केलेशन सहित अन्य मदों में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है. इससे सरकार पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है.

मुख्य अभियंता से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध

पथ प्रमंडल ने मुख्य अभियंता से विशेष रूप से दोन कैनाल आरडी-123 पर प्रस्तावित एचएल आरसीसी पुल के लिए जल्द तकनीकी सहमति जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि निर्माण कार्य बिना और देरी के शुरू कराया जा सके.

यह भी पढे़ं: खबर का असर: चंद घंटे में भर गया गड्ढा, PWD ने लिया एक्शन, एप्रोच पथ में बने रेनकट की मरम्मती

तकनीकी स्वीकृति मिलने का इंतजार

विभाग ने यह भी बताया है कि परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित प्रपत्र पहले ही त्रिवेणी नहर प्रमंडल, नरकटियागंज तथा दोन नहर प्रमंडल, रामनगर के कार्यपालक अभियंताओं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं. साथ ही इसकी सूचना अधीक्षण अभियंता, तिरहुत नहर अंचल, मोतिहारी और पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है. अब सभी की नजर तकनीकी स्वीकृति मिलने पर टिकी है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण का रास्ता साफ हो सके.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह हत्या, मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी को गोलियों से भूना

Previous article कैमूर : आपसी विवाद में मारपीट के दौरान युवक ने लहराया पिस्टल, देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार
Next article सीवान में 15 साल बाद भी नहीं बना पुल का एप्रोच पथ, बरसात में जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं लोग
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel