[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मैनाटांड़ भंगहा में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मैनाटांड़ भंगहा में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0
मैनाटांड़ भंगहा में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah Boy Missing: भंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर मिशन गांव से एक 14 वर्षीय किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस संबंध में किशोर की मां बेरोनिका ठाकुर ने भंगहा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बेटे की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है.

रात में घर में सोया था किशोर, सुबह खुला मिला दरवाजा

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, रामपुर मिशन गांव निवासी अभिषेक ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र अभय ठाकुर बीते 24 जून की रात को घर में सोया था, लेकिन वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. अगले दिन सुबह जब उसकी चाची सुमन देवी ने जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो घर का मुख्य दरवाजा पहले से ही खुला मिला. जब वह अंदर गईं तो देखा कि अभय अपने बिस्तर पर नहीं था.

दिल्ली से लौटी मां, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

घर से किशोर के अचानक गायब होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका. किशोर की मां बेरोनिका ठाकुर ने बताया कि घटना के समय वह दिल्ली में थीं. बेटे के लापता होने की सूचना मिलने पर वह तुरंत गांव पहुंचीं. इसके बाद सभी रिश्तेदारों और परिचितों के ठिकानों पर भी संपर्क कर उसकी तलाश कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. मां ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है.

एफआईआर दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़ित मां के आवेदन के आधार पर थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर लापता किशोर की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और अग्रेतर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: थानों में फाइलों की पेंडेंसी देख भड़के एसपी, एक महीने में केस निष्पादन का अल्टीमेटम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel