[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे बैंककर्मी की मौत

बेतिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे बैंककर्मी की मौत

0
बेतिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे बैंककर्मी की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: मैनाटांड-बेतिया मुख्य सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण बैंक कर्मी की मौत हो गई. घटना बलथर थाना क्षेत्र के खरसहवां गांव के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान नगर के बानूछापर वार्ड संख्या-29 निवासी जीतेश कुमार के रूप में हुई है. वह कृष्णा शर्मा के 33 वर्षीय पुत्र थे.

ग्रामीण बैंक में थे कार्यरत

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के पिता कृष्णा शर्मा और भाई प्रशुराम शर्मा ने बताया कि जीतेश कुमार पूर्वी चंपारण जिले के भेलाही स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में लिपिक के पद पर कार्यरत थे.

वे प्रतिदिन बेतिया से भेलाही ड्यूटी के लिए इसी मार्ग से आते-जाते थे.

पीछे से वाहन ने मारी टक्कर

परिजनों के अनुसार आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पेड़ से टकराने के बाद करीब दस फीट दूर जा गिरी, जबकि चालक का हेलमेट भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला.

मौके पर ही तोड़ा दम

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जीतेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel