Bettiah: आंधी-पानी से बिजली ढांचा ध्वस्त, 50 से अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त

बगहा में आंधी-पानी ने बिजली व्यवस्था को हिला कर रख दिया. 50 से ज्यादा ढांचे टूट गए और कई इलाके अंधेरे में डूब गए. पढ़ें पूरी खबर…

By Sarfaraz Ahmad | April 30, 2026 7:00 PM

Bettiah News: बगहा में बुधवार को अचानक आए आंधी-पानी ने बगहा में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के 50 से अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

पोल और तार टूटने से आपूर्ति ठप

कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रातभर मरम्मत कार्य किया. देर रात तक शहर और आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई.

https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-30-at-6.06.32-PM.mp4

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बीच भी अभियंता और कर्मी लगातार फील्ड में डटे रहे. जहां-जहां पोल और तार अधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां अब भी मरम्मत कार्य जारी है.

132 केवी के छह टावर क्षतिग्रस्त

हालांकि गंडकपार के प्रखंडों में स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है. यहां 132 केवी के छह टावर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित है. विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुचायकोट से बिजली सप्लाई बहाल करने का प्रयास शुरू किया है.

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे के पास न जाएं, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट