[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bagaha News: घर निर्माण के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Bagaha News: घर निर्माण के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

0
Bagaha News: घर निर्माण के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर निर्माण के दौरान बिजली का करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

छोटे भाई को बचाने गया बड़ा भाई भी करंट की चपेट में आया

जानकारी के अनुसार, चौबरिया गांव निवासी भिखारी गोंड के पुत्र नन्हू गोंड (28) और सनहू गोंड (26) सिसवा बसंतपुर पंचायत के डोभी टोला में घर निर्माण का कार्य करा रहे थे. इसी दौरान सनहू गोंड अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया.

छोटे भाई को बचाने के लिए नन्हू गोंड दौड़ पड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए. देखते ही देखते दोनों गंभीर रूप से झुलस गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले बुझ गई जिंदगी की उम्मीद

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को तत्काल जीएमसीएच, बेतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों के पिता भिखारी गोंड ने बताया कि छोटा बेटा सनहू गोंड अपनी ससुराल में घर बनवा रहा था. निर्माण कार्य के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. दोनों भाई विवाहित थे और अपने पीछे पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: कार की टक्कर से बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत

पुलिस ने शुरू की जांच

सिसवा बसंतपुर पंचायत की सरपंच रीना देवी ने बताया कि घर निर्माण के दौरान बिजली का करंट लगने से यह हादसा हुआ.

वहीं, चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम जीएमसीएच, बेतिया में कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में भारत के पांच नागरिक गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel