[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bettiah: बगहा में शादी के तीन दिन बाद युवक की मौत, करंट लगने से उजड़ा सुहाग

Bettiah: बगहा में शादी के तीन दिन बाद युवक की मौत, करंट लगने से उजड़ा सुहाग

0
Bettiah: बगहा में शादी के तीन दिन बाद युवक की मौत, करंट लगने से उजड़ा सुहाग
मृतक की फाइल फोटो

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड़ पंचायत में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. शादी के महज तीन दिन बाद ही एक नवविवाहित युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

इनवर्टर ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान पंडित साह के 25 वर्षीय पुत्र संजय साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, संजय घर में खराब पड़े इनवर्टर को ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया.

करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिवार के लोग तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़े और इलाज की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

शादी के तीन दिन बाद उजड़ा सुहाग

ग्रामीणों के अनुसार, संजय साह की शादी 7 मई को बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में हुई थी. घर में अभी शादी की रस्मों और उत्सव का माहौल खत्म भी नहीं हुआ था कि इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया.

नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि पति की मौत की खबर ने उसकी दुनिया उजाड़ दी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिवार की जिम्मेदारी संभालता था संजय

बताया गया कि संजय तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह अपनी शादी के लिए ही बाहर से घर लौटा था.

उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

पुलिस को नहीं दी गई सूचना

हादसे के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए वाल्मीकिनगर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामले की कोई आधिकारिक सूचना थाने को नहीं मिली है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से जानकारी जुटा रही है.

बगहा से चंद्र प्रकाश आर्य की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel