[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bettiah: 45 दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, आधी रात से लाइन में लगे रहे लोग

Bettiah: 45 दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, आधी रात से लाइन में लगे रहे लोग

0
Bettiah: 45 दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, आधी रात से लाइन में लगे रहे लोग
गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ता और मौके पर मौजूद पुलिस.

Bettiah News: चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित बाबा भोलेश्वर एचपी गैस एजेंसी, पतिलार के उपभोक्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है. गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और कथित कालाबाजारी के आरोपों को लेकर गुरुवार को वितरण केंद्र पर भारी हंगामे की स्थिति बन गई.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात से ही करीब ढाई सौ उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे. लोग पूरी रात गैस गाड़ी का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह तक वितरण वाहन नहीं पहुंचा. इसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा.

45 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक की मनमानी के कारण उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब 45 दिन पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला.

लोगों का कहना है कि उन्हें बार-बार एजेंसी और वितरण केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है.

प्रशासन के आश्वासन के बाद भी नहीं पहुंची गाड़ी

बताया जा रहा है कि इसी समस्या को लेकर बुधवार को भी उपभोक्ताओं ने एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया था. इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर गुरुवार को चौतरवा कॉमन प्लांट में गैस वितरण कराने का आश्वासन दिया था.

हालांकि, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक भी गैस लदी गाड़ी वितरण स्थल पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया.

भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे लोग

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक और कर्मचारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं. कई लोग रातभर भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे.

गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वितरण शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

मौके पर कैंप कर रही पुलिस

स्थिति को देखते हुए चौतरवा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर कैंप कर रहा है. पुलिस अधिकारियों ने एजेंसी संचालक से संपर्क साधने की कोशिश शुरू कर दी है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो.

बेतिया के बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel