[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bettiah: बगहा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Bettiah: बगहा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

0
Bettiah: बगहा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों के साथ पुलिस टीम

Bettiah News: बगहा नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस मामले में गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया.

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

प्रभारी एसपी ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंदनगर वार्ड-16 से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी हुई है.

स्थानीय लोगों से मिले हुलिए और सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और कुछ ही घंटों के भीतर बाइक के साथ आरोपितों को पकड़ लिया.

निशानदेही पर बरामद हुई अन्य बाइकें

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने कई अहम जानकारी दी. उनकी निशानदेही पर सेमरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई बजाज प्लेटिना और मस्तान टोला से चोरी की गई होंडा सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई.

पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है.

इलाके के ही युवक निकले आरोपी

गिरफ्तार आरोपितों में पारसनगर निवासी 20 वर्षीय चंदन कुमार, मारवाड़ी धर्मशाला निवासी 21 वर्षीय प्रिंस कुमार, बुधवारी टोला निवासी अनुज कुमार समेत चार युवक शामिल हैं. सभी आरोपी बगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं.

पहले से चल रही थी निगरानी

प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि 8 मई को अफरोज आलम के घर में हुई चोरी के बाद विशेष टीम गठित कर इन अपराधियों पर नजर रखी जा रही थी.

पुलिस फिलहाल सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel