[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया 11.3 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर थाना परिसर से फरार, खोज में जुटी पुलिस

11.3 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर थाना परिसर से फरार, खोज में जुटी पुलिस

0
11.3 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर थाना परिसर से फरार, खोज में जुटी पुलिस

बेतिया. शहर के सुप्रिया रोड हरिहरनगर से तस्करी के गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर कालीबाग थाना परिसर से फरार हो गया. इसकी पुष्टि एसपी डाॅ शौर्य सुमन ने भी की. बताया कि एसडीपीओ से मामले की जांच करायी जा रही है. लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर मादक पदार्थ लेकर बेतिया आया है और सौदेबाजी की फिराक में है. सूचना पर कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. टीम सुप्रिया रोड में हरिहरनगर के पास छापेमारी कर सिरिसिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर ली. तलाशी लेने पर उसके पास से 11.3 किलो गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्कर को कालीबाग थाना भेजा गया. जहां पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी दौरान शौच का बहाना बनाकर वह चकमा देकर फरार हो गया. एसडीपीओ को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है. प्रतिवेदन मिलते हीं अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel