[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बगहा: भोजन को लेकर एएनएम कॉलेज हॉस्टल में बवाल, छात्राओं से मारपीट का आरोप

बगहा: भोजन को लेकर एएनएम कॉलेज हॉस्टल में बवाल, छात्राओं से मारपीट का आरोप

0
बगहा: भोजन को लेकर एएनएम कॉलेज हॉस्टल में बवाल, छात्राओं से मारपीट का आरोप

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम कॉलेज एवं छात्रावास में शुक्रवार को भोजन व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया. गुणवत्तापूर्ण भोजन और नियमित मेस संचालन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने जीविका दीदियों पर हमला करने का आरोप लगाया है. घटना में पांच छात्राएं घायल हो गईं, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

तीन दिनों से नहीं मिला भोजन

छात्राओं ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्हें भोजन नहीं मिला था. मेस व्यवस्था में अनियमितता और खराब भोजन को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रही थीं. शुक्रवार को भी छात्राएं छात्रावास परिसर में प्रदर्शन कर रही थीं.

इसी दौरान बड़ी संख्या में पहुंचीं जीविका दीदियों और छात्राओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. छात्राओं का आरोप है कि करीब डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं हॉस्टल परिसर पहुंचीं और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई.

पांच छात्राएं घायल

घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरातफरी मच गई. कॉलेज प्रशासन की ओर से घायल छात्राओं को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.

शिशिर कुमार वर्मा ने बताया कि हमले में सुप्रिया, नेहा, निशा, चंचला और प्राकृतिक घायल हुई हैं. सभी छात्राओं का इलाज कराया जा रहा है.

छात्राओं ने लगाया आवाज दबाने का आरोप

छात्राओं का कहना है कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण भोजन और शुद्ध पेयजल की मांग कर रही थीं, लेकिन उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर हमला कराया गया.

घटना के बाद छात्राओं ने छात्रावास में संचालित जीविका रसोई को पूरी तरह बंद करने की मांग की है. वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों के भोजन निर्माण के लिए मेस संचालन आवश्यक है. इसके बावजूद छात्राएं मेस बंद करने की मांग पर अड़ी हुई हैं.

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलने के बाद शैलेश कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस कॉलेज प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और जीविका अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.

प्राचार्य शिशिर कुमार वर्मा ने बताया कि छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया जा रहा है.

वहीं जीविका के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोहन राज ने कहा कि छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को फिलहाल शांत करा दिया गया है.

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel