[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया 70 साल के वृद्ध ने किया तीन वर्ष की बच्ची से रेप

70 साल के वृद्ध ने किया तीन वर्ष की बच्ची से रेप

0
70 साल के वृद्ध ने किया तीन वर्ष की बच्ची से रेप

सिकटा (पचं). बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय वृद्ध ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे लहुलूहान कर दिया. बच्ची के रोने की आवाज पर उसकी मां पहुंची. शोरगुल मचाया. तब आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी. पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में ले लिया. उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेज दिया. पीड़िता को इलाज व मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सरफराज ने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति पीड़िता का पड़ोसी है. पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जारी है. रविवार को आरोपित के घर में बच्ची की चीख न रोने की आवाज सुनकर उसकी मां उधर गई, तो देखकर दंग रह गई. बच्ची रो रही थी. उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. घटना के बाद मां की हालत खराब हो गई. वह बदहवास स्थिति में हो हल्ला मचाने लगी. शोर पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए. घटना सुन सभी हतप्रभ रह गए और आरोपित को पकड़ धुनाई कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel