[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया कृषि बाजार से सिकटा व नरकटियागंज विस के लिए 3500 कर्मियों को किया जाएगा डिस्पैच

कृषि बाजार से सिकटा व नरकटियागंज विस के लिए 3500 कर्मियों को किया जाएगा डिस्पैच

0
कृषि बाजार से सिकटा व नरकटियागंज विस के लिए 3500 कर्मियों को किया जाएगा डिस्पैच

नरकटियागंज. विधान सभा चुनाव को लेकर शनिवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह चुनाव प्रभारी अमरेन्द्र कुमार भवन निर्माण विभाग के अभियंता जितेन्द्र पड़ित के साथ कृषि बाजार पहुंचे और गोदामों का निरीक्षण किया. उनके साथ एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, डीसीएलआर कुमार चन्द्रशेखर और बीडीओ सूरज कुमार मौजूद रहे. चुनाव प्रभारी ने टीम के साथ कृषि बाजार अवस्थित गोदाम संख्या 4 में नरकटियागंज और गोदाम संख्या 7 में सिकटा विधान सभा के लिए बनाए जा रहे वज्रगृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गोदामों में पार्टी का मिलान करने के लिए ईवीएम के रख रखाव और पार्टी को डिस्पैच के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने बूथवार पेंटिंग कराने और पार्टी के योगदान के समय सभी दरवाजो को बंदकर महज एक ही दरवाजा खोलने का निर्देश दिया. अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यहां से नरकटियागंज विधान सभा के 326 बूथ एवं सिकटा विधान सभा के 343 बूथ के लिए ईवीएम भंडारण के लिए स्थल का चयन किया गया है. यही पर पार्टी योगदान, ब्रीफिंग एवं ईवीएम वितरण की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि मतदान कार्य में दोनों विधान सभा मिला कर 3345 मतदान कर्मी यही से डिस्पैच होंगे. बूथवार 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा ईवीएम और पार्टी भी तैयार की जाएगी. ताकि मतदान के समय कोई बाधा नही हो. यहां सारी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की गयी है. जिला से इवीएम मिलने के बाद यहां प्रीपोल इवीएम रखा जाएगा. नरकटियागंज विधान सभा और सिकटा विधान सभा के बूथों पर रिजर्व मशीन के साथ ईवीएम रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि वज्रगृह के पास सुरक्षा से लेकर सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कृषि बाजार में आने वाली सड़क को मतदान कार्य से पहले सुव्यवस्थित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel