[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 16 टीमें चयनित, चार ग्रुपों में होगा मैच

क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 16 टीमें चयनित, चार ग्रुपों में होगा मैच

0
क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 16 टीमें चयनित, चार ग्रुपों में होगा मैच

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ की आमसभा शनिवार को संघ कार्यालय में हुई. जिसमें सभी क्लब के सदस्य उपस्थित रहें. विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रवि रंजन यादव ने की. इस अवसर पर उपाध्यक्ष शंकर कुमार, सचिव विश्वजीत कुमार, संयुक्त सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य ने आगामी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के लिए लॉटरी के माध्यम से ग्रुप का बंटवारा किया. सीनियर डिवीजन खेलने वाली 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया. जिसमें ग्रुप ए में डायनेमिक क्रिकेट क्लब, परसौनी क्रिकेट क्लब, स्टार क्रिकेट क्लब, शिवांश क्रिकेट क्लब नरकटियागंज, ग्रुप बी में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब, बेतिया क्रिकेट क्लब, एलेवेन स्टार लौरिया, अरुण क्रिकेट क्लब बगहा, ग्रुप सी में सर्विस स्पोर्ट्स क्लब, मॉडर्न क्रिकेट क्लब, महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब, अर्जुन क्रिकेट क्लब, ग्रुप डी में महाराजा क्रिकेट क्लब, पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब, विद्यार्थी क्रिकेट क्लब, द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब शामिल हैं. चारों ग्रुप से दो-दो टीम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. आमसभा में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि जो लोग भी अनाधिकृत रूप से पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ का नाम बदनाम कर रहे हैं, उनपर सख्त कार्रवाई होगी. संघ विरोधी गतिविधियों में पाये जाने वाले खिलाड़ियों को भी किसी हालत में बक्शा नहीं जाएगा. साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा अधिकृत एकमात्र संस्था रवि रंजन यादव की अध्यक्ष वाली पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ हैं. इस क्रिकेट सीजन में एक सीनियर डिवीजन और अंडर 16 क्रिकेट लीग का भी आयोजन किया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अध्यक्ष रवि रंजन यादव ने कहा कि क्रिकेट के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. इस बार जल्द ही जिला क्रिकेट लीग करने का उद्देश्य, ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट मैच का आयोजन कर खिलाड़ियों को समान व अधिक अवसर प्रदान करना हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel