[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बगहा के कैलाशनगर के किनारे गंडक नदी में वन विभाग की छापेमारी में 12 पीस शीशम गुल्ली जब्त

बगहा के कैलाशनगर के किनारे गंडक नदी में वन विभाग की छापेमारी में 12 पीस शीशम गुल्ली जब्त

0
बगहा के कैलाशनगर के किनारे गंडक नदी में वन विभाग की छापेमारी में 12 पीस शीशम गुल्ली जब्त

हरनाटाड़ . वन अपराधियों, शिकारी तस्करों व पेशेवर लकड़ी धंधेबाजों के विरुद्ध वीटीआर प्रशासन ने इन दिनों शिकंजा तेज करते हुए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर बगहा वन प्रक्षेत्र व मदनपुर वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों की टीम ने संयुक्त रूप से पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाशनगर के नारायणी गंडक नदी के किनारे छापेमारी कर 12 पीस शीशम गुल्ली को जब्त किया है. वहीं छापेमारी की भनक लगते ही पेशेवर वन अपराधी फरार हो गए. बगहा वन प्रक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बगहा के कैलाशनगर गांव में बगहा और मदनपुर वन प्रक्षेत्र क्षेत्र के वनपाल,वनरक्षी व वन कर्मियों की टीम के साथ छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान पेशेवर लकड़ी धंधेबाजों के द्वारा गंडक नदी में छुपाकर रखा गया 12 पीस शीशम गुल्ली को जब्त किया गया. वन प्रक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि पेशेवर अपराधियों द्वारा कैलाशनगर गांव के समीप से गुजरी नारायणी गंडक नदी में छुपा कर रखी गई थी. जिसको वनकर्मियों की टीम के साथ नाव के सहारे गंडक नदी से शीशम गुल्ली को निकाला गया. छापेमारी की भनक लगते ही पेशेवर वन अपराधी फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि सात पेशेवर वन अपराधियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कर वन अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कराई जा रही है. इस छापेमारी के मौके पर बगहा वनक्षेत्र के प्रभारी वनपाल कुन्दन कुमार, वनरक्षी रविन्द्र कुमार, रंजन कुमार, अंजू देवी व मदनपुर के रामपुर के वनरक्षी सुजीत कुमार, मदनपुर के वनरक्षी रूपेश कुमार, राहुल कुमार, दीपक कुमार, समेत वनकर्मियों की टीम मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel