[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bihar News: बगहा के खेल मैदान में अचानक आया 12 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची खलबली, देखें वीडियो

Bihar News: बगहा के खेल मैदान में अचानक आया 12 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची खलबली, देखें वीडियो

0
Bihar News: बगहा के खेल मैदान में अचानक आया 12 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची खलबली, देखें वीडियो
अजगर के साथ वन विभाग के कर्मी

Bihar News: पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव के खेल मैदान में शनिवार को एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटक कर आए इस सांप की लंबाई करीब 12 फीट और वजन 35 किलोग्राम बताया जा रहा है. अजगर को देखते ही स्थानीय युवकों ने शोर मचाया और उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रामनगर नगर क्षेत्र के रेंजर विजय प्रसाद को दी.

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सूचना मिलते ही रेंजर ने मामले को गंभीरता से लिया और वन कर्मियों की एक टीम को मौके पर भेजा. जहां वन कर्मियों की टीम ने खेल मैदान परिसर में पहुंचे विशालकाय अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और वन विभाग के कार्यालय ले आई. इसके बाद ही अजगर को घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

अजगर का रेस्क्यू करते वन विभाग के कर्मी

Also Read: बिहार में इस SP के रौद्र रूप से डरकर मंत्री के भाई ने किया सरेंडर, खूंखार नक्सलियों को भी मनवा चुके हैं लोहा…

जंगल जानवर दिखे तो वन विभाग से करें संपर्क

वन विभाग के कर्मचारी कयामुद्दीन अंसारी ने बताया कि अजगर करीब 12 फीट लंबा और करीब 35 किलो वजनी है. रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है. जंगल से अचानक खेल के मैदान में विशालकाय अजगर को देखकर जहां कुछ लोग डर गए, वहीं कुछ लोग इसे देखकर रोमांचित हो गए. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसा कोई जानवर दिखे तो वे तुरंत विभाग को सूचित करें और खुद किसी तरह का जोखिम न लें.

Also Read: Bear Attack: शावक के साथ बैठी मादा भालू ने किसान पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel