बगहा. बगहा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न जगह दीवारों पर बिहार सरकार द्वारा मोबाइल नंबर जारी किया गया है कि आग लगने पर 101/112 डायल करें. बिहार अग्निशमन सेवा आपकी सेवा में सदैव तत्पर है. जिसमें मोबाइल नंबर 7485805806 शामिल है. जगह-जगह दीवारों पर यह नंबर चिपकाये जाने को लेकर आग से बचाव को लेकर लोगों को लाभ होगा. इसलिए अब कहीं भी आग की सूचना मिलती है तो इस नंबर पर कॉल करने से अग्निशमन दस्ता गाड़ी पहुंच जायेगी और आग बुझाने में कारगर साबित होगी.