विभिन्न मामलों के 10 गिरफ्तार

अलग-अलग मामले के 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

By Prabhat Khabar News Desk | April 21, 2024 8:54 PM

बेतिया . विभिन्न थाने की पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में पोक्सो एक्ट के एक आरोपित समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस 92.9 लीटर देशी शराब जब्त की है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 82 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है.