[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Weather Update: 27-28 अगस्त को तेज वर्षापात, वज्रपात एवं मेघगर्जन को लेकर अलर्ट, प्रशासन सतर्क

Weather Update: 27-28 अगस्त को तेज वर्षापात, वज्रपात एवं मेघगर्जन को लेकर अलर्ट, प्रशासन सतर्क

0
Weather Update: 27-28 अगस्त को तेज वर्षापात, वज्रपात एवं मेघगर्जन को लेकर अलर्ट, प्रशासन सतर्क

बेतिया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बिहार के कुछ जिलों में 27-28 अगस्त को मध्यम से तेज वर्षापात, वज्रपात एवं मेघगर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है, इसमें पश्चिम चम्पारण जिला भी शामिल है. इसके मद्देनजर डीएम कुंदन कुमार ने इसके प्रभाव से निपटने के लिए प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा कोषांग, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को अलर्ट मोड में रहकर एहतियातन सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

नदियों के जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क

डीएम ने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नदियों के जलस्तर आदि पर नजर बनाये रखेंगे तथा एहतियातन कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. एसडीएम, बगहा वाल्मीकिनगर गंडक बराज के जलस्तर की प्रॉपर निगरानी एवं प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर पानी डिस्चार्ज से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

डीएम ने दिए कई निर्देश

डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि सभी सीओ, संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे तथा तटबंधों की नियमित निगरानी करेंगे. सभी सीओ को निदेश दिया गया कि माईकिंग के माध्यम से आमजन को अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूक करेंगे. उन्होंने कहा कि फ्लड फाइटिंग कार्य से संबंधित सभी कार्यपालक अभियंता पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें.

फ्लड फाइटिंग टीम बनाई गई

वहीं, उन्होंने कहा कि फ्लड फाइटिंग टीम सभी आवश्यक संसाधनों के साथ हमेशा अलर्ट रहेगी तथा आवश्यकतानुसार फ्लड फाइटिंग कार्य संपन्न करायेगी. बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त सहित सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इसके मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में सभी संसाधनों के साथ टीम तैयार रखेंगे. साथ ही भारी बारिश के आलोक में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel