[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बेतिया में किराये के मकान में फंदे से लटकी मिली बीए छात्रा, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

बेतिया में किराये के मकान में फंदे से लटकी मिली बीए छात्रा, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

0
बेतिया में किराये के मकान में फंदे से लटकी मिली बीए छात्रा, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
सांकेतिक तस्वीर

बेतिया से आलोक अगस्टीन की रिपोर्ट

Bettiah Crime News: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय छात्रा का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पियूनी बाग वार्ड संख्या 22 निवासी इंदु बाला के रूप में हुई है. परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

रात 11 बजे पुलिस का फोन आया, फिर बदली पूरी कहानी

परिजनों के अनुसार, इंदु बाला शहर में किराये के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी. साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी.

मृतका के बड़े भाई मिथुन कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस का फोन आया. सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा, जहां प्रथम तल पर स्थित कमरे में इंदु का शव पंखे से लटका मिला.

पढ़ाई को लेकर परिवार को थीं बड़ी उम्मीदें

इंदु बाला चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी. परिवार उसकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें लगाए बैठा था.

अचानक हुई इस घटना के बाद घर में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

पिता बोले- मेरी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती

मृतका के पिता कृष्णा राम, जो पेशे से चालक हैं, ने बेटी की मौत पर हत्या की आशंका जताई है.

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel