[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट

बिहार की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट

0
बिहार की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट
शेरसाह सूरी का मकबरा, सासाराम

New Year Celebration in Bihar 2025: साल 2024 हमलोगों को कई खट्टी-मीठी यादें देकर अलविदा होने जा रहा है. लोग नये साल के जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं. आप भी नए साल पर घूमने का मन बना रहे हैं, या किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं. जहां का जश्न यादगार बन जाए तो बिहार की इन पांच जगहों पर आप जा सकते हैं. आप नए साल के जश्न को कभी भूल नहीं पाएंगे.

पटना की इन जगहों पर मना सकते हैं नए साल का जश्न

बिहार की राजधानी पटना में आप नए साल का जश्न मना सकते हैं. यहां आपको कई पिकनिक स्पॉट, धार्मिक और एतिहासिक स्थल मिल जाएंगे. कई शानदार टूरिस्ट प्लेसेज हैं. जिसे घूमने के बाद आपका हर एक लम्हा यादगार हो जाएगा. अंग्रेजों के ज़माने का बने स्मारकों में पुराना गोलघर भी हैं. जहां के पार्कों में आप अपना समय बीता सकते हैं.

Golghar New Year Patna
पटना गोलघर की तस्वीर

पटना में आप मनेर शरीफ़, गांधी मैदान और बुद्ध स्मृति पार्क भी जा सकते हैं. वहीं धार्मिक स्थलों का नज़ारा के लिए आप इस्कॉन मंदिर, हनुमान मंदिर और पटना साहिब गुरुद्वारा भी जा सकते हैं. इन सभी चीज़ों के अलावा अपने परिवार या बच्चों के साथ आप संजय गांधी जैविक उद्यान, तारामंडल और दीघा घाट स्थित मरीन ड्राइव का भी मजा ले सकते हैं. रात में यहां का नजारा खूबसूरत होता है.

Patna Marine Drive
पटना मरीन ड्राइव की तस्वीर

सासाराम में कर सकते हैं एडवेंचर जगहों की सैर

नये साल के पहले दिन आप बिहार के सासाराम भी घूम सकते हैं. यहां आप ऐतिहासिक नज़ारा लेने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार कर सकते हैं. यहां आप शेरशाह सूरी का मकबरा भी देख सकते हैं. इसके अलावा रोहतासगढ़ की भी आप जा सकते हैं. वहीं एडवेंचर जगहों का सैर करना चाहता हैं तो तुतला भवानी वॉटरफॉल, मझर कुंड और धुआं कुंड पर आप पिकनिक मना सकते हैं.

Tutla Bhawani Waterfall News
तुतला भवानी

वैशाली भी है शानदार ऑप्शन

नये साल का जश्न मनाने के लिए बिहार का वैशाली भी शानदार विकल्प हो सकता है. यहां घूमने के लिए बौद्ध स्तूप, नेपाली छावनी मंदिर, महावीर जन्मस्थली, पातालेश्वर मंदिर, कोनाहर घाट, बटेश्वर मंदिर, चौमुखी महादेव मंदिर और वैशाली पुरात्व संग्रहालय स्थित है.

Vaishali Buddha Stupa
वैशाली बुद्ध स्तूप

Also Read: बिहार में इथेनॉल से मिलेंगी 50 हजार नौकरियां, इन 8 जिलों में खुलेंगी 9 फैक्ट्रियां

ठंडी जगहों का सैर करना चाहते हैं तो चले जाएं बांका

बिहार में अगर ठंडी जगहों का सैर करना चाहते हैं तो आप बांका ज़रूर जाएं. यहां आपको गोवा और शिमला जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा. ओढ़नी डैम और मंदार पर्वत एडवेंचर के लिए शानदार विकल्प है. वहीं धार्मिक स्थलों में बाबा ज्येष्ठगौर नाथ और मां तिलडीहा शक्तिपीठ स्थित है. इसके अलावा सैकड़ों साल पुरानी प्रतिमाएं, गुफाएं और मंदिरों समेत कई चीज़ें मदराचंल की चट्टानों पर आप देख सकते हैं.

Banka Mandar Parvat
मंदार पर्वत, बांका

वाल्मिकि टाइगर रिज़र्व में दिखेंगे तरह-तरह के जानवर

बिहार के इकलौते वाल्मिकि टाइगर रिज़र्व (पश्चिमी चंपारण) में भी आपके नये साल के जश्न को यादगार बना सकते हैं. यहां आपको जंगली जानवरों का दीदार होगा. सैकड़ों किस्म के पक्षी देखने को मिलेंगे. इसके अलावा उभयचर और सरीसृप भी देखने को मिलेगा.

Champaran
जंगल सफारी, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
Previous article Kal Ka Mausam: बिहार के 14 जिलों में बारिश के आसार, शुक्रवार के लिए जारी हो गया टेंशन वाला अलर्ट
Next article Look Back 2024: ‘बदो-बदी’ से लेकर ‘चिन टपाक डम-डम’ तक, ये रहे 2024 के सबसे मजेदार मीम्स
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel