[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय दो बाइकों में सीधी टक्कर में एक युवक की गयी जान, परिजनों में मातम

दो बाइकों में सीधी टक्कर में एक युवक की गयी जान, परिजनों में मातम

0
दो बाइकों में सीधी टक्कर में एक युवक की गयी जान, परिजनों में मातम

साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कुरहा जीएमसी ढाला के पास एनएच-31 पर हुआ हादसा साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर कुरहा जीएमसी ढाला के समीप बुधवार की आधी रात दो बाइकों में सीधी टक्कर हो जाने से एक बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया पुरानी दुर्गा स्थान वार्ड 12 निवासी स्व जयप्रकाश रजक के 42 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार रजक के रूप में हुई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को रात करीब 12 बजे के आस पास दो गाड़ी के बीच टक्कर की आवाज सुनायी दी तो आसपास के लोग वहां पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उठाकर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया. मृतक के ग्रामीणों के अनुसार अशोक खगड़िया में डाबर कंपनी में काम करता था. रोज वह काम करके रात में बाइक से घर चला जाता था. अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को घर जाने के समय मौसम खराब हो जाने और आंधी तूफान, वर्षा की वजह से वह रुक गया और वर्षा बंद होने पर देर रात वह खगड़िया से घर जा रहा था तभी कुरहा ढाला के समीप सामने से आ रही बुलेट गाड़ी से टक्कर हो जाने पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और पीएचसी पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया. वह भाई में अकेला था और उसे छोटे छोटे दो पुत्र है. पति की मौत के बाद पत्नी और परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel