[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय एनसीसी कैडेट्स प्रियांशु राज ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप शूटिंग इवेंट में पाया दूसरा स्थान

एनसीसी कैडेट्स प्रियांशु राज ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप शूटिंग इवेंट में पाया दूसरा स्थान

0
एनसीसी कैडेट्स प्रियांशु राज ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप शूटिंग इवेंट में पाया दूसरा स्थान

बरौनी. 3/9 एनसीसी बिहार बटालियन अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय बरौनी के सीनियर डिवीजन कैंडट (यूओ) प्रियांशु राज ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंम्प 2025 शूटिंग इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे कॉलेज का ही नाम नहीं बल्कि 9 बिहार बटालियन एवं बिहार झारखंड का नाम रौशन किया है. वहीं इसी महाविद्यालय के एक और एनसीसी कैडेट केशव कुमार ने भी इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैपियनशिप-2025 में ग्यारहवां स्थान प्राप्त कर पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन किया है. दोनों छात्रों की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिसर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसे एनसीसी कैडेट एचिवमेंट सेलिब्रेशन (समारोह) 2025 के रूप में मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 9 बिहार बटालियन ओटीसी बरौनी के प्रमुख एनसीसी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे तथा इन दोनों कैडेट्स को मोमेन्टो एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उपस्थित एनससी पदाधिकारी ने महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी गतिविधि का खूब सराहना किया. इस अवसर पर इस महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार ने भी कैडेटो का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं इसी तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी. पूर्व सीटीओ मनोज कुमार ने भी कैडेट्स को संबोधित किया और एनसीसी से होने वाले फायदे के बारे में बताया एवं इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. इस समारोह में महाविद्यालय के अन्य वरिष्ठ शिक्षक कर्मी एवं एनएसएस पदाधिकारी डॉ रामागर प्रसाद आदि भी मौजूद रहे तथा इस कार्यक्रम का संचालन एनसीसी सीटीओ डाॅ श्रवण कुमार के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम मे भाग लेने वाले कई एनसीसी केडेटो ने भी एनसीसी से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel