[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय अवैध खनन कर उजले बालू की ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन कर उजले बालू की ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

0
अवैध खनन कर उजले बालू की ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

तेघड़ा. तेघड़ा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान अवैध खनन उजला बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में तेघड़ा थाना पुलिस पदाधिकारी निर्भय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार, डीएम बेगूसराय, एसपी बेगूसराय, एसडीओ तेघड़ा एवं डीएसपी तेघड़ा का अवैध खनन पर सख्त रोक है. जो गैरकानूनी भी है. प्रशासनिक निर्देश के बावजूद खनन माफिया अवैध खनन उजला बालू कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी क्रम में दो ट्रैक्टर को लोड अवैध उजला खनन बालू के साथ जब्त किया गया. दोनों ट्रैक्टर लगभग पर दो लाख 10 हजार का आर्थिक जुर्माना किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताते चलें कि राज्य सरकार के आदेश एवं डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार के सख्त निर्देश के बावजूद प्रशासन की आंख में धुल झोंककर अवैध खनन माफिया देर रात फुलवड़िया थानाक्षेत्र एवं तेघड़ा थानाक्षेत्र में अवैध उजला बालू ढ़लाई ट्रैक्टर के माध्यम से कर रहे है. आलम यह है कि हर चौक चौराहा और रूट पर बालू माफिया के आदमी रैकी करते हैं और उनके इसारे पर चयनित रूट से बेरोकटोक ढ़ुलाई कार्य किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा वरीय पुलिस पदाधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद इस प्रकार खुलेआम अवैध कारोबार कैसे हो रहा है यह बहुत बड़ा सवाल है. वहीं लोगों ने कहा कि फुलवड़िया थानाक्षेत्र में कुछ महीनों से संध्या गश्ती और रात्रि गश्ती पर सवाल उठाए और कहा गश्ती की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. बदमाश कब कहां बड़ी वारदात को अंजाम दे दें कहना मुश्किल है. शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे है. स्थानीय लोगों ने इस दिशा में एसपी बेगूसराय एवं डीएसपी तेघड़ा से पहल कर गश्ती व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel