[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बीहट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति

बीहट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति

0
बीहट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति

बीहट. एफसीआइ थाना क्षेत्र में बीहट-रिफाइनरी रोड स्थित माटो शर्मा की लकड़ी दुकान अहले सुबह तीन बजे आग लग गयी. हवा तेज होने के कारण आग काफी तेजी से भड़की और देखते ही देखते बगल में सुबोध शर्मा के गेट-ग्रिल की दुकान को भी अपने लपेटे में ले लिया. आग की लपटे काफी ऊंचाई तक उठ रही थी जिसके कारण दोनों दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गयी. इस घटना में लाखों रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने की बात बतायी जा रही है. वहीं, सूचना मिलते ही एफसीआइ थाना की पुलिस और बरौनी फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों और स्थानीय युवाओं के प्रयास से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण को दुकान में आग लगने की सूचना दी गयी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एफसीआइ थाना और बरौनी फायर ब्रिगेड को दी. प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता, तब व्यापक क्षति की संभावना थी. वहीं पीड़ित दुकानदार माटो शर्मा और सुबोध शर्मा अगलगी की घटना से हताश और निराश दिखे. उन्होंने कहा जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत पहुंचे लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कोई फर्नीचर और उपस्कर निकालना संभव नहीं हो सका. वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो बीहट पूरी तरह व्यावसायिक क्षेत्र है गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel