[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय चिलचिलाती धूप व लू की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चे हुए बेहोश

चिलचिलाती धूप व लू की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चे हुए बेहोश

0
चिलचिलाती धूप व लू की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चे हुए बेहोश

मंसूरचक. प्रखंड की समसा दो पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, आगपुर का वर्ग द्वितीय का छात्र जीवछ पासवान का पुत्र निरंजन कुमार स्कूल में छुट्टी होने के बाद साढ़े ग्यारह बजे वर्ग कक्ष से निकल कर घर जा रहा था, उसी क्रम में स्कूल मैदान में बेहोश होकर गिर गया. जिसे स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उक्त छात्र को स्कूल में आनन फानन में ठंढ़ा स्थान पर लेटा कर प्राथमिक उपचार के बाद उनके अभिभावक को बुलवा कर छात्र को सौंपा. इस तपिश भरी लू चलने से उक्त छात्र को नाक से ब्लड भी चलना शुरू हो गया. समाजसेवी महिला मुमताज बानों, मुखिया इजहार अंसारी, घनश्याम चौधरी अन्य ने बताया कि पिछले कुछ दिन से कड़ी धूप, लू चलने से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव देखने को मिल रहा है. बच्चे बराबर छुट्टी होने के बाद धूप में गिरकर बेहोश हो रहे हैं. ऐसी विषम परिस्थिति में स्कूली बच्चों को हर हालत में स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से सुबह दस बजे तक स्कूल में छुट्टी दे देना चाहिए.

मंसूरचक की समसा-2 पंचायत के आगपुर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के हैं बच्चे

दुसरी तरफ उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेमूंहा उर्दू में भी एक छात्र तपिश गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया. जिसे नाक से ब्लड गिरना शुरू हो गया. स्कूल परिवार ने काफी सजगता के साथ ओआरएस का घोल देकर प्राथमिक उपचार कर बच्चे को घर भेजवाया. लगातार स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर बढ़ती तपिश भरी गर्मी में बेहोश होकर गिरने का सिलसिला चल ही रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel