[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बच्चों ने रंग दे बसंती चोला… गीत पर लोगों का जीता दिल

बच्चों ने रंग दे बसंती चोला… गीत पर लोगों का जीता दिल

0
बच्चों ने रंग दे बसंती चोला… गीत पर लोगों का जीता दिल

बेगूसराय. गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भव्य एवं सद्भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के कैप्टन, उप-प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा माननीय चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह एवं एडमिनिस्ट्रेटर नम्रता मैम का परेड व एस्कॉर्टिंग टीम के साथ स्वागत किया गया. इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता तलवार द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया. इसके बाद चेयरमैन, प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह ने शहीदों की कुर्बानी, उनके संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर विशेष रूप से अपने विचार साझा किए. इस मौके पर कक्षा 2 एवं कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों मेरा जूता है जापानी, रंग दे बसंती चोला,मेरे देश की धरती आदि पर मनमोहक देशभक्ति मेशअप नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया. शिक्षकों ने भी पूरे दिन तिरंगा लहराकर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया. इसी पावन अवसर पर आगाज़ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों के अंतर्गत सभी विजेता विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्या, एडमिनिस्ट्रेटर एवं ग्राउंड स्टाफ द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के लिए फन फिएस्टा का आयोजन किया गया. जिसमें गेट रेडी फॉर स्कूल, स्पून मार्बल रेस, बलून रेस सहित कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. मुख्य प्रतियोगिता में श्रेष्ठ भारद्वाज (कक्षा 2) पिता- अमित कुमार तथा माता डॉक्टर आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. आंचल वर्मा (कक्षा 1) पिता- शशि भूषण वर्मा तथा माता- मनीषा आनंद द्वितीय उपविजेता रहीं. आरवी (कक्षा 2) पिता- आलोक रंजन तथा माता – रजनी कुमारी तृतीय उपविजेता रहीं. बलून रेस (फादर्स कैटेगरी) में कक्षा 7 की नंदिनी के पिता रौशन कुमार विजेता रहे. स्पून मार्बल रेस में ज्योति वर्मा, अनुष्का एवं आयांश वर्मा के अभिभावक विजेता रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel