[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय नगर निगम चौक से डाकबंगला तक हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण

नगर निगम चौक से डाकबंगला तक हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण

0
नगर निगम चौक से डाकबंगला तक हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण

बेगूसराय. शहर में नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान में नगरपालिका चौक से लेकर डाक-बंगला चौक तक सभी अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. नगर योजना पदाधिकारी अजीत कुमार गोंड,मुकेश कुमार ,अजय कुमार कर रहे थे. इस अवसर पर दर्जनों निगम कर्मी व पुलिस बल भी शामिल थे. अभियान के दौरान सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से लगभग 25 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गयी. साथ ही गुमटी कठरा, सड़क पर रखे साइन बोर्ड व अन्य सामग्रियों की जब्ती भी की गयी. अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाओ टीम स्थल पर पहुंचा दुकानदारों में हड़कंप मच गयी. दुकानदार आनन फानन में अपनी दुकानें समेटने लगे. इस दौरान मार्ग पर घंटों अफरा तफरी मची रही. नगर निगम द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है कि अतिक्रमण किए हुए दुकानदार अपनी अपनी दुकानें स्वत: हटा लें. नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क मार्ग का अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बतातें चलें कि शहर में जाम की स्थिति बदतर होती जा रही है. आये दिन शहर के लोग जाम से हलकान हो रहें हैं. महाजाम के कारण लोगों को समय की बर्बादी के साथ साथ एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल जैसे कीमती इंधन का भी अतिरिक्त खर्च होता है. तो वहीं जाम के कारण मानसिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ रहा है. महाजाम को लेकर लगातार नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान भी चलाई जा रही किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है. प्रशासन जब तक चुस्त रहती है. सड़कों पर अतिक्रमण रुकी रहती है. प्रशासन के सुस्त होते फिर हालत बदतर हो जाती है. कई मुख्य मार्गों पर जाम लगता है काली स्थान चौक से लेकर दक्षिण में बीपी इंटर विद्यालय तक,पश्चिम में नगर पालिका चौक व पूरब में महिला कॉलेज तक अतिक्रमण के कारण अक्सर महाजाम की समस्या पैदा होती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel