[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय मनचाही दुकान से मध्याह्न भोजन का सामान लेना हेडमास्टर को पड़ा महंगा, मारपीट कर पूर्व वेंडर ने किया जख्मी

मनचाही दुकान से मध्याह्न भोजन का सामान लेना हेडमास्टर को पड़ा महंगा, मारपीट कर पूर्व वेंडर ने किया जख्मी

0
मनचाही दुकान से मध्याह्न भोजन का सामान लेना हेडमास्टर को पड़ा महंगा, मारपीट कर पूर्व वेंडर ने किया जख्मी

नावकोठी. थाना क्षेत्र की डफरपुर पंचायत के मध्य विद्यालय छतौना के प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ गांव के ही पूर्व वेंडर ने जानलेवा हमला करके जख्मी कर दिया है. इस सिलसिले में प्रभारी प्रधानाध्यापक विपुल कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर छतौना के अविनाश कुमार उर्फ ढेपो तथा शिवम कुमार को नामजद किया है. उसने आवेदन में बताया कि गुरुवार की सुबह मिशन दक्ष में अध्यनरत बच्चों को बुलाकर विद्यालय ले जा रहे थे. इसी दौरान एमडीएम के पूर्व वेंडर अपने भाई के साथ विद्यालय के निकट घेर लिया और विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना में सामग्री दूसरे दुकान से लेने पर गाली गलौज करने लगे. ऐसा करने से रोकने पर नारियल की रस्सी से गले में फंदा लपेट दिया तथा जान मारने की नीयत से खींचने लगा. जब हम घिघयाने लगे तो विद्यालय में कार्यरत रसोईया संगीता देवी ने देखा और वह हल्ला की, तब शिक्षक राहुल कुमार, सरोज सहनी, साकेत कुमार आदि दौड़कर आये. तब तक उसने मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया. आवेदन में उसने बताया कि पहले मध्याह्न भोजन का सामान अविनाश कुमार के दुकान से लेते थे. और उसका सभी हिसाब क्लियर है. कोई बकाया नहीं है. वर्तमान में दूसरे दुकान से सामान लेना शुरू किया, इसी खुन्नस से उसने जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी किया है. थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांड अंकित कर तहकीकत प्रारंभ कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel