[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय मौसम ने बदला मिजाज: बेगूसराय समेत कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम ने बदला मिजाज: बेगूसराय समेत कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

0
मौसम ने बदला मिजाज: बेगूसराय समेत कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
आसमान में बादल छाए.

बेगूसराय से विकास मिश्रा की रिपोर्ट

Begusarai News : बेगूसराय सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर दरभंगा, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और समस्तीपुर में तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

पूर्वानुमान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

मोबाइल पर बजा अलर्ट, कुछ ही देर में बदल गया मौसम

मोबाइल पर बजा अलर्ट और कुछ ही देर बाद बेगूसराय और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया. आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. कई जगहों पर लोगों ने संभावित तूफान को देखते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है.

वहीं बखरी, खोदावंदपुर, छौड़ाही और गढ़पुरा समेत कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई है.

प्रशासन लोगों से सर्तक रहने की अपील की

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.

प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मौसम लगातार बदलता हुआ देखा जा रहा है.

Also Read : बेगूसराय में सरकार की बड़ी पहल, पशुपालकों में बांटे गए 36 लाख रुपए

Previous article बेला बॉर्डर पर एसएसबी की कार्रवाई: चीनी और धान बीज के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Next article महात्मा गांधी सेतु पर रोजाना जाम से बेहाल लोग, ट्रेन और फ्लाइट पकड़ना भी हुआ मुश्किल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel