[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बिजली करंट से स्कूल बस के उपचालक की मौत

बिजली करंट से स्कूल बस के उपचालक की मौत

0
बिजली करंट से स्कूल बस के उपचालक की मौत

बेतिया. मुफस्सिल थाना के बरवत सेना वार्ड संख्या 38 में विद्युत स्पर्शाघात से बरवत स्थित एक स्कूल के बस उपचालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बरवत सेना निवासी प्रेमचंद्र मिश्रा के पुत्र दीपक कुमार मिश्रा (34) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जीएमसीएच में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह तीन भाई तथा दो बहन में सबसे छोटा था. हमेशा की तरह दीपक गुरुवार की सुबह बाहर टहलने के लिए निकल रहा था. इस बीच घर के दरवाजे पर विद्युत तार की संपर्क में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद पत्नी निकी देवी बेसुध हैं. वह अपने दोनों बच्चे समर कुमार (05) व साक्षी कुमारी (04) की स्थिति देख कर बेहोश हो जा रही हैं. करेंट से महिला की मौत

नौतन. थाना क्षेत्र के शयामपुर कोतराहा पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी शंभू मुखिया की 55 वर्षीय आशा देवी की मौत गुरूवार को बिजली के करेंट की चपेट में आने से हो गयी. पीड़ित परिवार ने बिना प्रशासन को सूचना दिये बिना शव को जला दिया. इस घटना को लेकर कोतराहा गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel