[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेटे को बचाने में कुएं में गिरने से मां की मौत, परिजनों में मातम

बेटे को बचाने में कुएं में गिरने से मां की मौत, परिजनों में मातम

0
बेटे को बचाने में कुएं में गिरने से मां की मौत, परिजनों में मातम

बेगूसराय. जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है, जहां कुएं में गिर रहे अपने बच्चे को बचाने की जद्दोजहद में मां ने अपनी जान न्यौछावर कर दी. यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर गांव की है. जहां कुएं में गिर रहे बेटे को बचाने के प्रयास में संजय राय की पत्नी निशा देवी (30) की कुएं में गिरने से मौत हो गई. घटना के संबंध में मृतका की सास जगतारण देवी ने बताया कि निशा देवी का छोटा बच्चा कुएं के समीप खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में लटक कर गिरने लगा. लेकिन तभी निशा की नजर पड़ गई तो उसने जान की परवाह किए बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी.निशा ने कुएं में लटके बेटे को खींचकर सुरक्षित बचाते हुए बाहर धकेल दिया लेकिन इस दौरान वह खुद अपना संतुलन खो बैठी और कुआं में गिर गई. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. निशा को कुआं में गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निशा देवी को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. निशा देवी को एक लड़की एवं दो लड़का है. पिछले सप्ताह ही उसने बड़ी बेटी रितिका का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था. घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel