[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान

मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान

0
मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत पिढ़ौली पंचायत वार्ड 07 निवासी जगतनारायण कुंवर का लगभग 31 वर्षीय पुत्र यशवंत कुमार उर्फ राहुल के रूप में की गई. घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक दो भाई में छोटा था. मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गये हैं. घटना शाम साढ़े तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है. लोगों के मुताबिक युवक बहुत देर से अपने कमरे में बंद था आशंका होने पर जब मृतक के कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक मृत अवस्था में फंदा से लटका पाया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पर तेघड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. जानकारों के मुताबिक मृतक नशे की लत के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था. इसी कारण पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. जिस कारण मृतक की पत्नी अधिकांश रूप से अपने मायके बछवाड़ा थानाक्षेत्र के झमटिया अपने मायके में रहा करती थी और बीच बीच में ससुराल आया करती थी. लोगों ने बताया पूर्व में मृतक अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर काम करता था लगभग 04 वर्ष वह पत्नी के साथ बाहर रहा. उसके बाद घर आ गया फिर वह बाहर नहीं गया. इस घटना के समय मृतक की पत्नी मायके में थी.परिजनों द्वारा घटना की सूचना मृतक के पत्नी को दे दिया गया है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि लगभग छह महीना पहले भी मृतक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन परिजनों की तत्परता से उचित चिकित्सा के बाद उसकी जान बच गई थी. वहीं तेघड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी. फिलहाल तेघड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel