[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए विशेष क्विक रेस्पांस टीम का महापौर ने किया गठन

जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए विशेष क्विक रेस्पांस टीम का महापौर ने किया गठन

0
जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए विशेष क्विक रेस्पांस टीम का महापौर ने किया गठन

बेगूसराय.

नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या बढ़ने लगी है. शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से तत्काल राहत मिल सके, इसके लिए महापौर पिंकी देवी के द्वारा क्विक रेस्पांस टीम का गठन किया गया है. रविवार को महापौर के द्वारा क्विक रेस्पांस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. महापौर पिंकी देवी ने कहा कि माॅनसून में जलजमाव पर नियंत्रण एवं नागरिक सुविधा बहाल करने के निमित्त शहरी क्षेत्र के सुगम जल निस्सरण के लिए अपराह्न 02.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए एक विशेष क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है. उक्त क्यूआरटी में पांच सफाई गित्र, एक जमादार, एक ट्रैक्टर (चालक सहित),एक टीपर (चालक सहित) एवं एक बॉवकैट (चालक सहित) प्रतिनिमुक्त रहेंगे. आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से निर्धारित संख्या में सभी कर्मियों की उपस्थिति के लिए अजय कुमार, प्रभारी सफाई निरीक्षक, नगर निगम, बेगूसराय को निर्देश दिया गया है. वहीं राजीव सिंह, कनीय अभियंता, नगर निगम, बेगूसराय को भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की आकस्मिकता से निबटने के लिए पांच ट्रेलर जीएसबी एवं पांच ट्रेलर इंट का टुकड़ा सुरक्षित रखना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रतिनियुक्त कर्मी एवं वाहन निर्धारित समय पर एसबीआइ के बगल में स्थित पार्किंग में उपस्थित रखना है. सूरज कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी उक्त विशेष क्यूआरटी के प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे. नगर प्रबंधक एवं कनीय अभियंता राजीय सिंह भ्रमणशील रहकर उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे तथा महापौर को सूचित कर आवश्यकतानुसार कार्य का निष्पादन सुनिश्चित कराते हुए लिखित रूप से प्रतिवेदित करना है. महापौर ने कहा कि उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही के लिए संबंधित कर्मी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि महापौर के निर्देश पर जल नियंत्रण के लिए निगम कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. शहर के लोगों को किसी भी क्षेत्र में जलजमाव से दिक्कतें आ गयी हो, तो लोग तत्काल नियंत्रण केंद्र को फोन करेंगे. उसके बाद नियंत्रण कक्ष से क्विक रेस्पांस टीम को निर्देशित कर समस्या का निराकरण के लिए समस्या स्थल पर भेजी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel