[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय अपराधियों ने फोन कर बागीचे में बुलाया और सिर में गोली मारकर की युवक की हत्या

अपराधियों ने फोन कर बागीचे में बुलाया और सिर में गोली मारकर की युवक की हत्या

0
अपराधियों ने फोन कर बागीचे में बुलाया और सिर में गोली मारकर की युवक की हत्या

वीरपुर. थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव स्थित बगीचे में गुरुवार को लगभग तीन बजे बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान डीह गांव निवासी सिकेन्दर सिंह के 28 बर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ तूफानी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक उक्त बगीचे में बराबर जुआ खेलता था. जुआ खेलने में ही राकेश कुमार उर्फ तूफानी ने अधिक रुपये जीत लिया था. बदमाशों ने फोन पर मृतक युवक को बगीचे में बुलाकर सिर में एक गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. इसके बाद बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शातिराना अंदाज में मृतक के मोबाइल फोन भी लेते गये. घटना के बाद ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. मृतक का परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में रहते है. मृतक युवक पत्नी एवं तीन बच्चे के साथ अपने गांव में रहते थे. मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए संभावित सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर सलाखों में भेज दिया जायेगा. इधर, घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel