[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय: जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर, किसानों को योजनाओं से कराया अवगत

बेगूसराय: जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर, किसानों को योजनाओं से कराया अवगत

0
बेगूसराय: जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर, किसानों को योजनाओं से कराया अवगत
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अधिकारी व अन्य.

बेगूसराय से डब्लु कुमार की रिपोर्ट
Begusarai News : प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन के सभागार में रविवार को शारदीय (खरीफ) महाअभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मेहता द्वारा किया गया.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया राम ने किसानों को धान बीज वितरण योजना के तहत आवेदन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है और कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है.

किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती करनी चाहिए

उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जैविक खेती, प्राकृतिक खेती तथा हरी खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की. उन्होंने कहा कि टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए.

Also Read: बिहार सब-जूनियर हैंडबॉल के फाइनल में नवादा ने पटना को 12-06 से हराया; जानिए किसे मिला बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड

कृषि यंत्रीकरण, आत्मा योजना समेत कई योजना को बताया

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने खरीफ फसल के दौरान उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार के बीजों एवं कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण, उद्यानिकी योजनाएं, आत्मा योजना, पौधा संरक्षण कार्यक्रम, फार्मर आईडी, ई-केवाईसी तथा खेत बचाओ अभियान से संबंधित प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी किसानों को प्रदान की.

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थि

कार्यक्रम में उद्यान पदाधिकारी कीर्ति कुमारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक स्वाति कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह, कृषि समन्वयक अमित कुमार, रामानुज पंडित, ज्ञानेश कुमार एवं रंजीत रंजन सहित किसान सलाहकार सुरेश राय, पंकज गुप्ता, राजन सिंह और सुनील कुमार उपस्थित रहे. इसके अलावा प्रगतिशील किसान राजकुमार चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, रामनरेश चौधरी, सुधीर सिंह, संजय यादव, नवल कुमार, कामिनी कुमारी, कृषि सखी काजल कुमारी, विभा कुमारी, सरस्वती देवी समेत बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल हुए.

Also Read: नालंदा के करायपरसुराय 22 दिव्यांगों में बांटी गई बैटरी ट्राई साइकिल; विधायक बोले “मुख्यधारा से जुड़ेंगे लोग”

Previous article नवादा में स्नान कर लौट रहे तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; 2 की मौत, 1 गंभीर
Next article ट्रंप ने ईरान पर खतरनाक हमले की दी धमकी: कहा- लेबनान में रोकें प्रॉक्सी, वरना भुगतना होगा अंजाम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel