[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी स्टेडियम में भव्य आयोजन, अधिकारियों और आम नागरिकों ने किया योगाभ्यास

बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी स्टेडियम में भव्य आयोजन, अधिकारियों और आम नागरिकों ने किया योगाभ्यास

0
बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी स्टेडियम में भव्य आयोजन, अधिकारियों और आम नागरिकों ने किया योगाभ्यास
योगाभ्यास करते बच्चे

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
International Yoga Day 2026 : बेगूसराय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी स्टेडियम,बेगूसराय में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. खेल विभाग,बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों,शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता व्यक्त की. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री,पुलिस अधीक्षक मनीष,विधान पार्षद सर्वेश कुमार, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

योग प्रशिक्षक ने बताए आसनों के लाभ, प्रतिभागियों ने किया अभ्यास

इसके अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. योग प्रशिक्षक संदीप कुमार ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया. उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है.

योग बना जन-जागरूकता का माध्यम

नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव में कमी आती है तथा कार्यक्षमता और एकाग्रता में भी वृद्धि होती है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य,फिटनेस और जन-जागरूकता का संदेश देते हुए समाज में योग के प्रति सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया.कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, शिक्षक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

Also Read : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर विवाद: बलिया में सैकड़ों युवाओं का विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel