[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय Begusarai News : शौचालय की टंकी में गिरे पति को बचाने में पत्नी भी गिरी, दोनों की मौत

Begusarai News : शौचालय की टंकी में गिरे पति को बचाने में पत्नी भी गिरी, दोनों की मौत

0
Begusarai News : शौचालय की टंकी में गिरे पति को बचाने में पत्नी भी गिरी, दोनों की मौत

छौड़ाही (बेगूसराय). छौड़ाही प्रखंड के महेशपुरा गांव में शनिवार को शौचालय की टंकी में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गयी. मृतकों में परोड़ा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी शंभु सहनी और उनकी पत्नी मूर्ति देवी शामिल हैं. घटना के बाद गांव और परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है. ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि शंभु सहनी के घर शनिवार को ट्रैक्टर चालित मशीन से शौचालय की टंकी की सफाई चल रही थी. इस दौरान निकले मलबे को ट्रैक्टर पर लाद कर चालक फेंकने चला गया था. इसी बीच शंभु सहनी टैंक के अंदर झांक रहे थे, तभी पैर फिसलने से वह शौचालय के टंकी में जा गिरे. पति को शौचालय के टंकी में गिरते पत्नी ने हाथ पकड़कर बाहर खींचना चाहा, लेकिन वह भी टंकी में जा गिरी. जब सफाई करनेवाला ट्रैक्टर लेकर वापस आया तो देखा कि दोनों टैंक में गिरे पड़े हैं. हल्ला होने पर परिजन व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और दोनों पति-पत्नी को बाहर निकालकर छौड़ाही पीएचसी लाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. छौड़ाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि टैंक में गिरने से पति-पत्नी की मौत होने की सूचना मिलने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel