[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय एनएच-31 पर हादसा: सरिया लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, गर्दन में घुसा छड़, सुपरवाइजर की मौत

एनएच-31 पर हादसा: सरिया लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, गर्दन में घुसा छड़, सुपरवाइजर की मौत

0
एनएच-31 पर हादसा: सरिया लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, गर्दन में घुसा छड़, सुपरवाइजर की मौत
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन.

Begusarai Road News : जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर एचएफसी गेट नंबर-1 के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान बीहट नगर परिषद के मक्ससपुर टोला-24 निवासी स्व. सिंघेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार उर्फ मंटून (52) के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वे बरौनी रिफाइनरी में किसी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे.

ड्यूटी से लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार रोज की तरह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर बीहट लौट रहे थे. इसी दौरान जीरोमाइल के समीप एनएच-31 पर यह हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रैक्टर के अचानक रुकने से हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह एक सरिया लदे ट्रैक्टर के पीछे चल रहे थे. ट्रैक्टर के अचानक रुकने और अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रही सरिया उनके गर्दन के पास जा घुसी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वाहन जब्त, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया.

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास स्थिति में घटनास्थल पर पहुंचे. जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में AISA का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; यातायात भी रहा प्रभावित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel