[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय Begusarai News : गृहरक्षक भर्ती: पुनः नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 8 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Begusarai News : गृहरक्षक भर्ती: पुनः नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 8 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

0
Begusarai News : गृहरक्षक भर्ती: पुनः नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी, 8 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
गृहरक्षकों की सांकेतिक तस्वीर।

Begusarai News :  सरकार के निर्देशानुसार समाहरणालय अंतर्गत बिहार गृहरक्षा वाहिनी में विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत गृहरक्षकों के पुनः चयन/नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है.

आपत्ति डाक, ई-मेल या खुद से जमा कर सकते

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की जानकारी एवं अवलोकन के लिए प्रकाशित की गई है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि औपबंधिक मेधा सूची से संबंधित किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति अभ्यर्थी 08 जून तक दर्ज करा सकते हैं. आपत्तियां जिला समादेष्टा कार्यालय, बिहार गृहरक्षा वाहिनी में हाथ-हाथ, पंजीकृत डाक या आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से जमा की जा सकती हैं.

आपत्ति का निष्पादन 12 को व अंतिम चयन सूची 15 जून को प्रकाशित होगा

निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें स्वतः अमान्य माना जाएगा. प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है. इसके अनुसार, आपत्तियों का निपटारा 12 जून को किया जाएगा, जबकि अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 15 जून को होगा.

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 22 जून को

चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 22 जून को किया जाएगा. जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे औपबंधिक मेधा सूची का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और यदि कोई आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे अवश्य दर्ज कराएं.

Also Read :न्यू जलपाईगुड़ी में बेगूसराय के खिलाड़ियों का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Previous article रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से कमजोर हो रही खेतों की उर्वरा शक्ति, जैविक खाद से बढ़ाई जा सकती है मिट्टी की गुणवत्ता
Next article Falta Election Result : फालता में भाजपा की रिकार्ड मतों से जीत, देबांग्शु पांडा को मिले 149666 वोट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel