[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय: शाम में पति से विवाद, सुबह फंदे से लटककर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय: शाम में पति से विवाद, सुबह फंदे से लटककर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

0
बेगूसराय: शाम में पति से विवाद, सुबह फंदे से लटककर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में उपस्थित परिजन.

Begusarai Woman Suicide : गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित सुजानपुर गांव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान राजीव सहनी की करीब 30 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतका अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री समेत तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है.

सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रविवार को पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

मृतका के पति राजीव सहनी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह उठे तो देखा कि उनकी पत्नी घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. उन्होंने इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी. परिजनों के अनुसार रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आशंका जताई जा रही है कि इसी से आहत होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया. हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटनासथल पर मौजूद तीन छोटे-छोटे बच्चों को देख आने वाले लोग द्रवित हो उठते थे.

आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें. नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, वीडियो वायरल मामले की जांच जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel