[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय सिमरियाधाम पहुंचे विदेशी सैलानी, क्षेत्र भ्रमण कर हुए मंत्रमुग्ध

सिमरियाधाम पहुंचे विदेशी सैलानी, क्षेत्र भ्रमण कर हुए मंत्रमुग्ध

0
सिमरियाधाम पहुंचे विदेशी सैलानी, क्षेत्र भ्रमण कर हुए मंत्रमुग्ध

बीहट

. आदि कुंभस्थली सिमरियाधाम न सिर्फ मिथिला वासियों के लिए बल्कि देश-प्रदेश के इतर अब विदेशी सैलानियों के लिए भी आस्था का केंद्र बनता जा रहा है. सोमवार को 19 सदस्यीय विदेशी सैलानीसिमरिया धाम पहुंचे और मेला क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे. श्रद्धालु उन्हें अपने बीच पाकर कौतुहल भरे नजरों से देख रहे थे. भारत भ्रमण के दौरान इंग्लैंड के पांच, आस्ट्रेलिया के नौ, अमेरिका के एक, स्वीटजरलैंड के एक, नीदरलैंड के एक, जर्मनी के दो कुल 19 विदेशी पर्यटक यात्रा के क्रम में गुरुवार की शाम सिमरिया गंगा धाम पहुंचे. सैलानियों के सर्वमंगला आश्रम पहुंचने पर सर्वमंगला आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिदात्मनजी महाराज और व्यवस्थापक रवींद्रजी ब्रह्मचारी ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया. वहीं जानकारी के अनुसार सैलानियों को सिमरियाधाम के बारे में गाइड की मदद से उन्होंने सिमरिया घाट के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक इतिहास से रूबरू करवाया गया. पर्यटकों की टोली सिमरियाधाम से प्रसाद,चंदन एवं गंगा की मिट्टी भी अपने साथ ले गये. विदेशी पर्यटकों ने कहा रीयली दिस इज ए ग्रेट पैलेस इन इंडिया- अगेन विजिट विथ फैमली. सिमरिया भ्रमण के दौरान भीड़ को देखकर उनकी तस्वीर अपने-अपने कैमरें में कैद करना नहीं भूले. उन्होंने भी यहां गंगा दर्शन और पूजन किया. सैलानियों में मेलिंडा सिमंस, हेलेन रूथ हॉक्सवर्थ, जुनेडोरोथी टेर्लिच, सुजैन जेन जेनिंग्स, रॉबर्ट जॉन त्रुटि, जोआन रिक्सन, रॉस गॉर्डन मैकलपाइन, (ऑस्ट्रेलिया),संयुक्त राज्य अमेरिका की लेयना जेनेट फिशर, जेनेसीग्रेव(इंगलैंड) सहित क्रूज के अन्य सदस्य मौजूद थे.

कॉपी राइट उल्लंघन मामले में कंगना रनौत समेत अन्य को नोटिस : पटना.

कॉपी राइट उल्लंघन मामले में पटना हाइकोर्ट ने कंगना रनौत समेत अन्य को नोटिस जारी किया है. न्यायाधीश ए अभिषेक रेड्डी ने रामधारी सिंह दिनकर की बहू द्वारा इस मामले को लेकर दायर रिट याचिका पर की सुनवाई करते हुए नोटिस जारी करने का आदेश दिया. याचिकाकर्ता कल्पना सिंह ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्ति “सिंहासन खाली करो कि जनता आती है” उक्त पंक्तियों का फिल्म “इमरजेंसी” में बिना अनुमति के उपयोग किया गया है. कोर्ट को बताया गया कि फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है और इसके गीतकार मनोज मुंतशिर हैं. आरोप है कि यह पंक्ति फिल्म के प्रचार सामग्री और गीत में उपयोग की गयी. इस पर 31 अगस्त, 2024 को कानूनी नोटिस भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. कॉपीराइट धारकों ने इसी शिकायत के साथ हाइकोर्ट में रिट दायर की थी. चूंकि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी थी इसलिए अदालत ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर नोटिस जारी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel