[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय प्रगणकों को मोबाइल एप व पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम इंट्री करने का दिया गया प्रशिक्षण

प्रगणकों को मोबाइल एप व पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम इंट्री करने का दिया गया प्रशिक्षण

0
प्रगणकों को मोबाइल एप व पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम इंट्री करने का दिया गया प्रशिक्षण

नावकोठी. जनगणना 2027 के क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को एपीएस प्लस टू स्कूल, नावकोठी के सभागार में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय दिन 67 प्रगणकों एवं 12 पर्यवेक्षकों को एचएलओ एप एक्टिवेट कर समूह में बांटकर आसपास के मुहल्ले में डेमो कराया गया. इसके तहत डिजिटल डेटा इंट्री, प्रगणकों को मोबाइल एप और पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम इंट्री करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. क्षेत्रीय चुनौतियां घर-घर जाकर जनगणना करते समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. एचएलओ ऐप से वास्तविक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य 2 मई से 31 मई तक होना है. इससे सहजतापूर्वक निपटने के लिए फील्ड ट्रेनर कुमुद रंजन, विकास कुमार, अभय कुमार एवं संदीप कुमार के द्वारा प्रशिक्षण में डेटा संग्रह के तौर तरीके बताए गये. जनगणना चार्ज अधिकारी राहुल रंजन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से स्वगणना पोर्टल पर अपने-अपने परिवारों की स्वगणना करने की अपील की. प्रशिक्षण में गणेश झा, राजेश कुमार, रमण कुमार झा, संतोष कुमार, कुनाल कुमार, हर्षवर्धन कुमार, विभाकर कुमार, नंदकिशोर पंडित, सनोज कुमार, साकेत कुमार, रामसुदीन महतो, मो महबूब आलम, अजय कुमार, नागेंद्र प्रताप, अभय कुमार, सरिता कुमारी, ममता कुमारी, संजू रानी, रुचि कुमारी, खुशबू कुमारी, नैना कुमारी, माधव आनंद, जनगणना कोषांग प्रभारी विभाकर कुमार, रवींद्र कुमार, सोनू कुमार, एहतेशामुल हक समेत सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel