[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं : डीएम

सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं : डीएम

0
सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं : डीएम

बेगूसराय. जिले के समग्र विकास और पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस पहल की जा रही है. इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने के निर्देश दिए गये. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम का उद्देश्य विकास के प्रमुख मानकों पर पिछड़े जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में लक्षित सुधार सुनिश्चित करना है. बेगूसराय इस कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल है और जिले में इन क्षेत्रों में प्रभावी हस्तक्षेप किये जा रहे हैं. इसी तर्ज पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के माध्यम से जिले के पिछड़े प्रखंडों की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति दी जा रही है. नीति आयोग की विशेष पहल संपूर्णता अभियान 2.0 का उद्देश्य चयनित प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत संतृप्तता हासिल करना है. समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (आईसीडीएस) सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि अभियान की नियमित समीक्षा एवं निगरानी उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता द्वारा की जायेगी. संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिलास्तर पर शिशुओं का जन्म के समय वजन, टीबी अधिसूचना, आंगनवाड़ी पोषण दिवस, बालिका शौचालय की उपलब्धता एवं पशु टीकाकरण जैसे सूचकांकों पर विशेष फोकस किया जायेगा. वहीं प्रखंड स्तर पर बच्चों को पूरक पोषाहार, आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का शारीरिक मापन, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय सुविधा तथा मवेशियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जायेगी. इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ आगामी 30 जनवरी को कारगिल विजय सभाभवन (प्रेक्षागृह), बेगूसराय में किया जायेगा. जहां जिले के सभी विभागों एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा एकजुट होकर बेगूसराय को विकास के नए आयाम तक पहुँचाने का संकल्प लिया जायेगा. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये पिरामल फाउंडेशन जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी सहयोग, क्षेत्रीय मार्गदर्शन एवं जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel