[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय: डीएवी में क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ, 182 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

बेगूसराय: डीएवी में क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ, 182 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

0
बेगूसराय: डीएवी में क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ, 182 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल शिक्षक-शिक्षकाएं.

बेगूसराय से बिपिन राज की रिपोर्ट

Begusarai News :  क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, बिहार जोन-सी, बेगूसराय द्वारा डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तत्वावधान में गुरुवार को बरौनी डीएवी परिसर में तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. इस दौरान 182 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण ले रहे हैं.

कार्यशाला का उद्घाटन बरौनी डीएवी के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल, डीएवी बखरी के प्राचार्य प्रशांत कुमार सिंह तथा डीएवी शेखपुरा की प्राचार्या एवं क्लस्टर हेड सुधा झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण जरूरी

प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने सभी मास्टर ट्रेनरों एवं प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी संस्थान प्रत्येक वर्ष दो चरणों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करता है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षा व्यवस्था के रूपांतरण के लिए प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण आधार माना गया है. इसका उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षकों का सतत व्यावसायिक विकास सुनिश्चित करना है.

शिक्षकों को निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया

क्लस्टर हेड सुधा झा ने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक आत्मविश्वास और प्रभावशीलता के साथ करते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया पर पड़ता है. वहीं, डीएवी बखरी के प्राचार्य प्रशांत कुमार सिंह ने शिक्षकों को निरंतर सीखने और स्वयं को समयानुकूल अद्यतन रखने के लिए प्रेरित किया.

13 जून को कार्यशाला का समापन

कार्यशाला में बिहार जोन-सी के लखीसराय, शेखपुरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर, हर्रख, मुंगेर, इटवा नगर (बेगूसराय) एवं बरौनी सहित कुल नौ डीएवी विद्यालयों के 182 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं. इसमें ईईडीपी-I एवं II, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत तथा वाणिज्य-अर्थशास्त्र विषयों पर दिल्ली से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन 13 जून को होगा. इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र कुमार, प्रीति कुमारी, बबीता कुमारी, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, ज्ञान शरण, अंबुज कुमार, बबलू कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

Also Read : रजौली में कानून बेअसर, नाबालिगों के हाथों में सैकड़ों ट्रैक्टरों का स्टेयरिंग

Previous article 141km/h की रफ्तार से दौड़ सकता है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज भी 320KM तक, फीचर्स भी कमाल
Next article बाहुबली अनंत सिंह से मिले पावर स्टार पवन सिंह, कई गाड़ियों का दिखा काफिला, BJP से बनेंगे MLC
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel