[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय: शॉर्ट सर्किट से गलकर नीचे लटका तार, घर से निकलते चपेट में आया युवक, मौत

बेगूसराय: शॉर्ट सर्किट से गलकर नीचे लटका तार, घर से निकलते चपेट में आया युवक, मौत

0
बेगूसराय: शॉर्ट सर्किट से गलकर नीचे लटका तार, घर से निकलते चपेट में आया युवक, मौत
घटना के बाद गमगीन परिजन.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपेार्ट
Death due to short circuit : जिले के डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी पीरनगर गांव में रविवार को एक हादसे में 35 वर्षीय मोहम्मद शाहिद की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गंभीर रूप से झूलसे, घटनास्थल पर ही दम तोड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण तार गलकर नीचे लटक गया था. रविवार सुबह नींद से उठने के बाद मोहम्मद शाहिद घर से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान उनका संपर्क करंट प्रवाहित तार से हो गया. करंट का तेज झटका लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

तार लटकने की जानकारी किसी को नहीं थी

घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मृतक के पुत्र मो. मुस्ताक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण तार गलकर नीचे लटक रहा था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी. इसी दौरान उनके पिता उसकी चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई.

चार बेटी व दो बेटे के सिर से उठा पिता का साया

मोहम्मद शाहिद अपने पीछे पत्नी मुन्ना खातून, चार बेटियां और दो पुत्र छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से पूरे घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शादी और बेहतर भविष्य के सपने संजोए शाहिद के निधन से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट भी खड़ा हो गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों की नियमित जांच कराने तथा घरेलू विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते विद्युत व्यवस्था की निगरानी की जाए तो इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

Also Read : 12 करोड़ से बना अस्पताल बदहाली का शिकार, कभी बिहार-झारखंड का आधुनिक अस्पताल, आज सन्नाटे और उपेक्षा का गवाह

Previous article बक्सर में शराबबंदी तार-तार: रात होते ही ‘जवहीं दियर’ और ‘बलुआ घाट’ पर चलता है माफिया का सिक्का
Next article घर में रखे उबले आलू से मिनटों में बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपका फैन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel