[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ की निर्माणाधीन पुलिया में आयी दरार

पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ की निर्माणाधीन पुलिया में आयी दरार

0
पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ की निर्माणाधीन पुलिया में आयी दरार

भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र का मुख्य पथ पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य के भारी अनियमितता देखने को मिला है. उक्त पथ पर मेहदौली पंचायत के भर्डीहा गांव स्थित पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका ढलाई कार्य बीते कुछ दिन पूर्व किया गया है. इसी दौरान उक्त पुलिया के फाउंडेशन में दरार आ गया. जिसे देखते ही ग्रामीण संवेदक व विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोशित हो उठे. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है, इसके बावजूद संरचना में दरार आना गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण निर्माणाधीन पुलिया में दरार आ गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने इसका उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग जिला प्रशासन से किया है. वहीं लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि निर्माणाधीन पुलिया में दरार आने से निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है. ऐसे संवेदक व पदाधिकारी बख्से नहीं जायेंगे. विदित हो कि पिपरा समसा पीडब्ल्यूडी पथ के माध्यम से सैकड़ों छोटी बड़ी वाहन का आवागमन प्रतिदिन हो रहा है. इस तरह से पुलिया के निर्माण होने से किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण करने जैसा प्रतीत हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel